शासकीय कॉलेजों में पहुंचा शासन का नियुक्ति पत्र

सारंगढ़ बिलाईगढ़ // सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन शासकीय महाविद्यालयो में भाजपा नेताओं को जन भागीदारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। जिले के प्रमुख चिन्हांकित शास महाविद्यालय पंडित लोचन प्रसाद पांडे शासकीय स्नाकोत्तर कॉलेज में भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल को अध्यक्ष, नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय में भाजपा नेत्री श्रीमती सविता अरविंद हरिप्रिया को एवं बरमकेला शासकीय कॉलेज में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण नायक को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश शासन द्वारा शासकीय महाविद्यालय में प्रेषित किया गया है और उन्हें जल्द से जल्द कार्यकारिणी तैयार करने एवं प्रथम बैठक आयोजित करने की दिशा में कार्य करना होगा।
गौरतलब हो की लंबे समय से शासकीय महाविद्यालय में जन भागीदारी अध्यक्ष की नियुक्ति से कई प्रकार के छात्र हित और महाविद्यालय विकास से संबंधित कार्य रुके हुए थे, अब नई नियुक्ति पर उक्त कार्यों में गतिशीलता आने की संभावना है।
